[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अनुच्छेद 370 हटने के बाद 30 अलगाववादी श्रीनगर से आगरा शिफ्ट

अनुच्छेद 370 हटने के बाद 30 अलगाववादी श्रीनगर से आगरा शिफ्ट

0
अनुच्छेद 370 हटने के बाद 30 अलगाववादी श्रीनगर से आगरा शिफ्ट

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. लगभग 30 अलगाववादियों के एक समूह को गुरुवार को विमान के जरिये श्रीनगर से आगरा ले जाया गया. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

इस समूह में शामिल अलगाववादी पथराव संबंधी घटनाओं में शामिल रहे हैं और उनका इतिहास गड़बड़ी पैदा करने का रहा है. वे कश्मीर घाटी में अलगाववादी समूहों के कथित सक्रिय सदस्य रहे हैं. उधर, आगरा से मिली खबरों के अनुसार, केंद्रीय कारागार में लगभग 30 अलगाववादियों को जम्मू कश्मीर से वायु मार्ग से आगरा स्थानांतरित किया गया है. उन्हें वायुसेना के एक विशेष विमान से उत्तर प्रदेश ले जाया गया और आगरा के केंद्रीय कारागार में बंद कर दिया गया. गुरुवार दोपहर जम्मू-कश्मीर से विशेष विमान कैदियों को लेकर आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचा. एयरपोर्ट से केंद्रीय कारागार तक वाहनों में कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें लाया गया.

जिन वाहनों में कैदी सवार थे, उन वाहनों की खिड़कियों को कपड़े से बंद किया गया था. केंद्रीय कारागार की हाई सिक्योरिटी बैरक में इन कैदियों को रखा जायेगा. जेल के बाहर पीएसी के साथ पुलिस तैनात की गयी है. मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 तथा 35ए हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को भी मंजूरी मिल गयी है. इसके तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel