केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद संसद पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, 11 बजे राज्यसभा में देंगे बयान

नयी दिल्ली: गृहमंत्री अमित शाह संसद पहुंचे. वो कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री से निकलने वाले एकमात्र मंत्री हैं. अमित शाह जब संसद पहुंचे तो लोगों ने उनका अभिभावदन किया और अमित शाह ने भी हाथ जोड़कर मुस्कान के साथ उनको जवाब दिया.... जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री आज 11 बजे राज्यसभा में बयान देंगे […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 5, 2019 10:50 AM

नयी दिल्ली: गृहमंत्री अमित शाह संसद पहुंचे. वो कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री से निकलने वाले एकमात्र मंत्री हैं. अमित शाह जब संसद पहुंचे तो लोगों ने उनका अभिभावदन किया और अमित शाह ने भी हाथ जोड़कर मुस्कान के साथ उनको जवाब दिया.

जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री आज 11 बजे राज्यसभा में बयान देंगे और इसके बाद 12 बजे लोकसभा में. कयास लगाए जा रहे हैं कि अमित शाह राज्यसभा में कश्मीर मसले को लेकर कोई बड़ा बयान दे सकते हैं. बता दें कि इस समय गृहमंत्री अमित शाह अधिकारियों के साथ संसद भवन स्थित कार्यालय में मीटिंग कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक यहां गृहमंत्री के चुनिंदा अधिकारियों के बिना किसी और को जाने की इजाजत नहीं है.