[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जब भाजपा सांसदों की कार्यशाला में पीछे जाकर बैठ गए प्रधानमंत्री मोदी

जब भाजपा सांसदों की कार्यशाला में पीछे जाकर बैठ गए प्रधानमंत्री मोदी

0
जब भाजपा सांसदों की कार्यशाला में पीछे जाकर बैठ गए प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली : भाजपा सांसदों के प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को एक अजीब नजारा देखने का मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों के बीच पीछे की लाइन में एक कुर्सी पर बैठे नजर आये. भाजपा सांसदों के साथ पीछे बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को सुना. मोदी के आगे की कुर्सी में दिल्‍ली भाजपा अध्‍यक्ष और सांसद मनोज तिवारी बैठे नजर आये.

सांसदों की पाठशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा अपनी विचाराधारा और सोच के कारण यहां तक पहुंची है न कि एक परिवार की विरासत के कारण, ऐसे में उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं से निरंतर सम्पर्क में रहना चाहिए और सांसद एवं मंत्री बनाने में उनके योगदान को नहीं भूलना चाहिए.

प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात भाजपा के लोकसभा और राज्‍यसभा सांसदों की दो दिवसीय सांसद कार्यशाला ‘अभ्‍यास वर्ग’ के पहले दिन कही. संसद के दोनों सदनों के पार्टी के 380 सांसदों को संबोधित करते हुए मोदी ने पार्टी एवं कार्यकर्ताओं की तुलना मां से की जो अपने बच्चे का पोषण करती है, लेकिन जब वह खुद पर ज्यादा ध्यान देने लगता है तब वो (मां) उपेक्षित महसूस करती है.

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से पार्टी और कार्यकर्ताओं को नहीं भूलने और उन्हें तवज्जों देने को कहा. मोदी ने पार्टी सांसदों से कहा कि वे कार्यकर्ताओं से अपना संपर्क बनाये रखें.

प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसद सिर्फ चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल के दौरान कार्यकर्ताओं की बात सुनें. वे संसद की कार्यवाही में सक्रिय हिस्सेदारी करें. उन्होंने पार्टी सांसदों को कड़ी मेहनत करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी विचाराधारा और सोच के कारण यहां तक पहुंची है न कि एक परिवार की विरासत के कारण.

इस दौरान मोदी ने कहा कि इन बातों को कागज पर नहीं दिल में उतारें. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मोदी को उद्धृत करते हुए कहा, मोदी ने भाजपा को एक परिवार बताया और पार्टी सांसदों से कहा कि वह केवल विचारधारा के कारण आगे बढ़ रही है.

पार्टी सांसदों को अपने आप में एक कार्यकर्ता को जीवित रखना चाहिए. उन्हें कठिन परिश्रम करना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी सांसदों को संगठन की ताकत के महत्व के बारे में बताया और त्रिपुरा में स्थानीय निकाय चुनाव में प्रभावशाली जीत का जिक्र किया. मोदी ने कहा कि चाहे हमारी उम्र कितनी भी क्यों न हो, हमें सीखना नहीं छोड़ना चाहिए. यह सतत रूप से चलते रहना चाहिए. प्रधानमंत्री ने शनिवार को संक्षिप्त संबोधन दिया.

भाजपा की सांसद कार्यशाला में सांसदों खास कर नये सांसदों को पार्टी की विचारधारा से लेकर संगठन के गुर सिखाने की परिकल्पना की गयी है. पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी सांसद मौजूद रहे.

पार्टी के संसदीय कार्यालय की ओर से सभी सांसदों को तीन और चार अगस्त को दिल्ली में ही रहने को कहा गया है. गौरतलब है कि इस बार भाजपा के करीब सवा सौ सांसद ऐसे हैं जो पहली बार जीतकर संसद पहुंचे हैं. पार्टी महासचिव भपेन्द्र यादव ने संसदीय प्रक्रिया के बारे में बताया जबकि अमित मालवीय ने सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर चर्चा की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel