[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National चारधाम यात्रा आंशिक रुप से शुरु, केदारनाथ तीर्थयात्रा अभी भी स्थगित

चारधाम यात्रा आंशिक रुप से शुरु, केदारनाथ तीर्थयात्रा अभी भी स्थगित

0

देहरादून: बद्रीनाथ धाम जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के खुलने से खराब मौसम के कारण पिछले एक सप्ताह से स्थगित यात्रा आंशिक रुप से शुरु हो गयी, जबकि केदारनाथ तीर्थयात्रा आज लगातार आठवें दिन भी रुकी रही.

चमोली के जिलाधिकारी एस ए मुरुगेशन ने बताया, लामबगड और बेनाकुली में भूस्खलन से आये मलबे को साफ कर आज सुबह से बद्रीनाथ जाने वाली सडक पर तीर्थयात्रियों का आवागमन शुरु कर दिया गया है.

हालांकि, अभी भी भारी वाहनों को लामबगड से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है. अगर अगले एक दो दिनों में मौसम और सडकों की दशा में सुधार हुआ तो भारी वाहनों की आवाजाही भी शुरु कर दी जायेगी.

अत्यधिक बारिश की चेतावनी के चलते गत 16 जुलाई को एहतियातन बंद की गयी केदारनाथ तीर्थयात्रा आज लगातार आठवें दिन भी स्थगित रही. रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी राघव लंगर ने बताया कि कल केदारनाथ में मौसम साफ रहा और धाम को जाने वाले मार्ग पर मलबा साफ करने के काम में भी गति आयी है, लेकिन अभी तक केदारनाथ यात्रा शुरु नहीं की गयी है.

लंगर ने कहा कि जल्दी ही मौसम और सडकों की दशा का आंकलन करने के लिये एक बैठक की जायेगी और अगर सब कुछ ठीक रहा तो कल से केदारनाथ यात्रा शुरु हो सकती है.

पिछले साल प्राकृतिक आपदा का कहर झेलने वाले क्षेत्र में भारी बारिश की मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर गत 16 जुलाई को केदारनाथ तीर्थयात्र को तीन दिन के लिये स्थगित किया गया था. लेकिन बाद में मौसम के साफ न होने और मार्ग में भूस्खलन होने के कारण यात्रा स्थगन की अवधि बढा दी गयी थी.

उधर, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अन्य दोनों धामों, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिये भी तीर्थयात्रा शुरु कर दी गयी है और सीमित संख्या में श्रद्घालु धामों के दर्शन के लिये पहुंच रहे हैं. कल 120 श्रद्घालुओं ने यमुनोत्री और 332 श्रद्घालुओं ने गंगोत्री धाम के दर्शन किये.

चमोली में स्थित प्रसिद्घ सिख गुरुद्वारे, हेमकुंड साहिब के लिये भी तीर्थयात्र एक सप्ताह बंद रहने के बाद पुन: शुरु हो गयी है. चमोली के जिलाधिकारी मुरुगेशन ने बताया कि गुरुद्वारे के रास्ते में गोविंदघाट में सडक खुलने का इंतजार कर रहे सिख श्रद्घालुओं को अब आगे जाने की अनुमति दे दी गयी है.

उन्होंने बताया कि मार्ग खुलने के बाद से अब तक बद्रीनाथ में 60 और हेमकुंड साहिब में 92 श्रद्घालु दर्शन कर चुके हैं.

इस बीच, प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से अपेक्षाकृत भारी बारिश होने की खबर है. पिछले 24 घंटों के दौरान देहरादून में 52 मिमी, उत्तरकाशी में 44.4 मिमी, डुंडा में 38 मिमी, जखोली में 25 मिमी, गरुड में 25 मिमी, धारचूला में 24 मिमी, उखीमठ में 23.75 मिमी वर्षा दर्ज की गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel