कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट के दौरान गायब रहने वाले बसपा विधायक को मायावती ने पार्टी से निकाला
बेंगलुरूः कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार के विश्वास मत के दौरान बसपा विधायक के विधानसभा से गैरहाजिर रहने को पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है. कर्नाटक में सरकार के विश्वास मत के दौरान मायावती का निर्देश था कि बसपा विधायक एन महेश सरकार के पक्ष में मतदान […]
बेंगलुरूः कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार के विश्वास मत के दौरान बसपा विधायक के विधानसभा से गैरहाजिर रहने को पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है. कर्नाटक में सरकार के विश्वास मत के दौरान मायावती का निर्देश था कि बसपा विधायक एन महेश सरकार के पक्ष में मतदान करने सदन में रहें. इसके बाद भी वह सदन में नहीं पहुंचे.
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार रात ट्वीट में कहा, ‘कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार के समर्थन में वोट देने के पार्टी हाईकमान के निर्देश का उल्लंघन करके बीएसपी विधायक एन महेश आज विश्वास मत में अनुपस्थित रहे जो अनुशासनहीनता है. इसे पार्टी ने अति गंभीरता से लिया है और इसलिए महेश को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया.’
कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार के समर्थन में वोट देने के पार्टी हाईकमान के निर्देश का उल्लंघन करके बीएसपी विधायक एन महेश आज विश्वास मत में अनुपस्थित रहे जो अनुशासनहीनता है जिसे पार्टी ने अति गंभीरता से लिया है और इसलिए श्री महेश को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
— Mayawati (@Mayawati) July 23, 2019
