[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दलाई लामा के जन्मदिन पर चीनी सैनिकों ने की घुसपैठ, दिखाये विवादित पोस्टर

दलाई लामा के जन्मदिन पर चीनी सैनिकों ने की घुसपैठ, दिखाये विवादित पोस्टर

0
दलाई लामा के जन्मदिन पर चीनी सैनिकों ने की घुसपैठ,  दिखाये विवादित पोस्टर

नयी दिल्ली: भारत चीन सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा से सटे जम्मू कश्मीर के लेह जिले के कोयूल गांव के ग्रामीणों को चीनी सैनिकों ने बैनर दिखाये जिस पर लिखा था ‘तिब्बत को तोड़ने वाली सभी गतिविधियों को प्रतिबंधित’ करो. ये वाकया उस समय का है जब कोयूल गांव के ग्रामीण दलाई लामा के जन्मदिन के मौके पर समारोह का आयोजन कर रहे थे.

इस दौरान चीनी सैनिक सादे कपड़ों में थे. साउथ ब्लाक के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि चीनियों ने हालांकि वास्तविक नियंत्रण रेखा को पार नहीं किया था लेकिन बैनर दिखाये थे, जिस पर लिखा था ‘तिब्बत को तोड़ने वाली सभी गतिविधियों को प्रतिबंधित’ करो. एक अन्य सूत्र ने बताया, ‘छह जुलाई को जब लद्दाख के ग्रामीण दलाई लामा का जन्मदिन मना रहे थे तो सामान्य कपड़ों में 11 चीनी दो वाहनों में सवार होकर आये. उन लोगों ने इसके बाद ग्रामीणों को बैनर दिखाये और 30 से 40 मिनट तक वहां इंतजार किया लेकिन उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा पार नहीं की.’

भारत और चीन विवादित सीमा साझा करते हैं और पिछले साल दोनों देशों की सेनाओं के बीच डोकलाम में 73 दिनों तक गतिरोध जारी रहा था. इस दौरान काफी दिनों तक दोनों ओर से सैनिकों के बीच कई बार धक्का-मुक्की की भी नौबत आ गयी थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel