जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में दो जवान घायल
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गये. अधिकारियों ने बताया कि सैनिक नौशेरा सेक्टर में रोमाली धारा इलाके की अग्रिम चौकी पर तैनात थे, जो शुक्रवार रात सीमा पार से हुई गोलीबारी में घायल हो गये.... रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
July 6, 2019 12:41 PM
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गये. अधिकारियों ने बताया कि सैनिक नौशेरा सेक्टर में रोमाली धारा इलाके की अग्रिम चौकी पर तैनात थे, जो शुक्रवार रात सीमा पार से हुई गोलीबारी में घायल हो गये.
...
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार रात नौ बजे गोलीबारी और छोटे हथियारों से हमला कर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और फिर मोर्टार दागे.
उन्होंने बताया कि सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया. सीमा-पार से रात साढ़े दस बजे तक गोलीबारी और गोलाबारी जारी रही. उन्होंने बताया कि घायल सैनिकों का सेना के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
