[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कश्मीर मुठभेड़ : मेजर शहीद, एक अधिकारी और दो जवान घायल, मारा गया एक आतंकवादी

कश्मीर मुठभेड़ : मेजर शहीद, एक अधिकारी और दो जवान घायल, मारा गया एक आतंकवादी

0
कश्मीर मुठभेड़ : मेजर शहीद, एक अधिकारी और दो जवान घायल, मारा गया एक आतंकवादी

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार को हुई मुठभेड़ में सेना का एक मेजर शहीद हो गया जबकि एक अन्य अधिकारी और दो जवान घायल हो गये. मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के अचबल में हुई मुठभेड़ में मेजर रैंक के एक अधिकारी शहीद हो गये जबकि इसी रैंक के एक अन्य अधिकारी और दो जवान घायल हो गये. अधिकारियों ने बताया कि घायलों को श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी भी मारा गया है और उसका शव बरामद कर लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादी की पहचान की जा रही है.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सोमवार की सुबह अचबल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था. आतंकवादियों ने बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel