[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National सुषमा ने कहा, उच्‍चायोग नहीं जानता हाफिज से कैसे मिले वैदिक

सुषमा ने कहा, उच्‍चायोग नहीं जानता हाफिज से कैसे मिले वैदिक

0
सुषमा ने कहा, उच्‍चायोग नहीं जानता हाफिज से कैसे मिले वैदिक

नयी दिल्‍लीः वरिष्‍ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक और 26/11 का दोषी हाफिज सईद के मुलाकात का मुद्दे पर आज भी लोकसभा में हंगामा होता रहा. इन सब के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने वैदिक के इन कथित दावों को आज गलत बताया कि पाकिस्तान यात्र के दौरान उनकी जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज से मुलाकात के बारे में इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को जानकारी थी.

सुषमा ने लोकसभा में आज दिए एक बयान में कहा कि वैदिक हाफिज मुलाकात के बारे में पाकिस्तान से भारतीय उच्चायोग की रिपोर्ट आ गई है और उसमें साफ साफ कहा गया है कि उच्चायोग को भारत के इस पत्रकार की आतंकी नेता हाफिज सईद से मुलाकात के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

उच्‍चायोग ने भेजी रिपोर्ट

सुषमा ने आज स्‍पष्‍ट तौर पर कहा कि विदेश मंत्रालय को वैदिक मामले पर उच्‍चायोग की ओर से रिपोर्ट मिल चुकी है. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में कहा गया है कि उच्चायोग को यह जानकारी ही नहीं थी कि वैदिक हाफिज सईद से मिलने जा रहे हैं इसलिए उसके (उच्चायोग के) द्वारा इस मुलाकात को मदद देने का तो सवाल ही नहीं उठता. विदेश मंत्री ने कहा कि वह पूर्व में भी सदन में कह चुकी हैं कि वैदिक की सईद से मुलाकात का या उनकी पाकिस्तान यात्रा का भारत सरकार से दूर दूर तक लेना देना नहीं है.

विपक्ष ने लगाये नारे

इससे पहले सदन में प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद कांग्रेस, राकांपा, राजद और माकपा के सदस्यों ने इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया और मांग की कि विदेश मंत्री सदन में आ कर इस बात का स्पष्टीकरण दें कि वैदिक और हाफिज सईद की मुलाकात में पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग की क्या भूमिका रही है.

इस मुद्दे को लेकर सदन में लगभग 20 मिनट तक हंगामा हुआ और इन दलों के नेता आसन के समक्ष आ कर ‘वैदिक को मत बचाओ, हाफिज का सच बताओ’ के नारे लगा रहे थे. कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे सहित विभिन्न विपक्षी दलों के नेता आसन से मांग कर रहे थे कि विदेश मंत्री तत्काल आ कर सदन में इस बारे में बयान दें.

हंगामे के बीच ही संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू को सदन से बाहर जाते देखा गया और कुछ देर बाद ही उन्होंने आ कर सदन में बताया कि सदस्यों की भावना से उन्होंने विदेश मंत्री को अवगत करा दिया है और वह जल्द ही सदन में आ कर बयान देंगी. इसके कुछ ही देर बाद सुषमा ने आ कर अपनी बात रखी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel