खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाएगा भारत : इसरो प्रमुख

नयी दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के सिवन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत खुद का अंतरिक्ष स्टेशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है. यह महत्वाकांक्षी परियोजना गगनयान मिशन का विस्तार होगी.... सिवन ने यहां सवाददाताओं से कहा, हमें मानव अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने के बाद गगनयान कार्यक्रम को बनाए […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 13, 2019 4:56 PM

नयी दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के सिवन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत खुद का अंतरिक्ष स्टेशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है. यह महत्वाकांक्षी परियोजना गगनयान मिशन का विस्तार होगी.

सिवन ने यहां सवाददाताओं से कहा, हमें मानव अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने के बाद गगनयान कार्यक्रम को बनाए रखना होगा और इस संदर्भ में भारत खुद का अंतरिक्ष स्टेशन तैयार करने की योजना बना रहा है.