[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National VIDEO : लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर, समीक्षा बैठक में भीड़े नेता

VIDEO : लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर, समीक्षा बैठक में भीड़े नेता

0
VIDEO : लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर, समीक्षा बैठक में भीड़े नेता

नयी दिल्ली : लोकसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा के लिए मंगलवार को बुलाई गई बैठक के भीतर और बाहर नेताओं के बीच जमकर कहासुनी हुई.

सूत्रों के मुताबिक पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल कई नेताओं ने कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं के बारे में शिकायत की तो कुछ नेताओं ने चुनाव के दौरान संगठन की तरफ से उचित सहयोग नहीं मिलने का मुद्दा उठाया.

बैठक में शामिल एक नेता ने बताया कि गाजियाबाद से पार्टी के टिकट के अकांक्षी के के शर्मा ने तो कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर चुनावी हार का ठीकरा फोड़ा और उस दौरान उनकी कुछ नेताओं से कहासुनी भी हुई.

इस बैठक के बाद बाहर निकलते हुए पार्टी की गाजियाबाद इकाई के दो वरिष्ठ नेताओं नरेंद्र भारद्वाज और हरेंद्र कसाना के बीच खूब तू तू-मैं मैं हुई. सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान कसाना ने भारद्वाज की बेटी और गाजियाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार रहीं डॉली शर्मा के बारे में कुछ शिकायत की जिसको लेकर बैठक के बाद भारद्वाज एवं कसाना के बीच कहासुनी देखने को मिली.

गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेताओं और उम्मीदवारों की यह बैठक हार के कारणों पर मंथन करने के लिए बुलाई गई थी. इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे उत्तर प्रदेश में सिर्फ रायबरेली की सीट जीत पाई है. पूरे देश में उसे सिर्फ 52 सीटें हासिल हुई हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel