[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मधुमक्खियों के काटने से एक बच्चे की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

मधुमक्खियों के काटने से एक बच्चे की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

0
मधुमक्खियों के काटने से एक बच्चे की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

नोएडा : शहर के थाना फेस- 3 क्षेत्र में दो बच्चों को सोमवार की रात मधुमक्खियों ने काट लिया जिससे एक बच्चे की मौत हो गई और दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है. थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि सेक्टर 71 के शिव शक्ति अपार्टमेंट में रह रहे अपने नाना-नानी के यहां दो भाई शैडी (8 वर्ष) तथा देव (7 वर्ष) गर्मियों की छुट्टियां मनाने आए थे.

सोमवार की रात करीब आठ बजे दोनों भाई नाना- नानी के साथ कॉलोनी के पास ही बने पार्क में घूमने गए थे. पार्क में एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था. जैसे ही बच्चे वहां से गुजरे, मधुमक्खियों ने उन्हें काट लिया.

थाना प्रभारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने सात वर्षीय देव को मृत घोषित कर दिया. सैंडी की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार चल रहा है.

सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को पार्क के पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते के बारे में बताया. अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel