कर्नाटक: कुमारस्वामी सरकार को अब नहीं सताएगा ”ऑपरेशन लोटस”

बेंगलुरु : कर्नाटक में जद (एस)-कांग्रेस सरकार को कमजोर करने की कोशिशों की आशंकाओं के बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि केंद्रीय नेताओं ने पार्टी की राज्य इकाई को एचडी कुमारस्वामी सरकार को "अस्थिर" करने के लिए किसी भी गतिविधि में संलग्न नहीं होने के लिए कहा है.... येदियुरप्पा ने गठबंधन […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 1, 2019 8:05 AM

बेंगलुरु : कर्नाटक में जद (एस)-कांग्रेस सरकार को कमजोर करने की कोशिशों की आशंकाओं के बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि केंद्रीय नेताओं ने पार्टी की राज्य इकाई को एचडी कुमारस्वामी सरकार को "अस्थिर" करने के लिए किसी भी गतिविधि में संलग्न नहीं होने के लिए कहा है.

येदियुरप्पा ने गठबंधन के सहयोगियों से राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा और यह स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी सरकार के पतन के लिए कोई प्रयास नहीं करेगी. लोकसभा चुनावों के बाद जद (एस)-कांग्रेस सरकार अपना विस्तार करके संभावित संकट को टालने की कोशिश कर रही है.

येदियुरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह दिल्ली से आ रहे है और दिल्ली के नेताओं ने कहा है कि इस सरकार को अस्थिर करने के लिए किसी भी गतिविधि में लिप्त न हों.