राहुल के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, कांग्रेस का स्पष्टीकरण CWC ने इस्तीफे की पेशकश ठुकराई, बाकी सब अफवाह

नयी दिल्ली : राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े होने की खबरों के बीच कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में गांधी के इस्तीफे की पेशकश को ठुकरा दिया गया था और इसके बाद जो भी अटकलें लगाई जा रही हैं वह सब अफवाह हैं.... पार्टी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 28, 2019 5:26 PM

नयी दिल्ली : राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े होने की खबरों के बीच कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में गांधी के इस्तीफे की पेशकश को ठुकरा दिया गया था और इसके बाद जो भी अटकलें लगाई जा रही हैं वह सब अफवाह हैं.

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने गांधी के इस्तीफा देने पर अड़े होने से जुड़े सवाल पर कहा, ‘‘सीडब्ल्यूसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारण इकाई है. उसने 25 मई की बैठक में उनके इस्तीफे की पेशकश ठुकरा दी थी. बाद में जो आप लोग कह रहे हैं वह सब अफवाह है.’ राहुल गांधी के मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर खेड़ा ने कहा, ‘‘आप चुनाव जीतते हैं या हारते हैं तो इस तरह की बैठकें होती हैं.’

दरअसल, सीडब्ल्यूसी की बैठक में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी. हालांकि सीडब्ल्यूसी ने प्रस्ताव पारित कर इसे सर्वसम्मति से खारिज कर दिया और पार्टी में आमूलचूल बदलाव के लिए उन्हें अधिकृत किया था. अब सूत्रों का कहना है कि गांधी इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं और उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कहा है कि पार्टी का नया अध्यक्ष चुना जाये.

कांग्रेस को संकट की स्थिति से बाहर निकालने के लिए राहुल गांधी सबसे सही व्यक्ति : शशि थरूर