[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जम्मू कश्मीर : पुलवामा और बारामूला में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादी को मार गिराया

जम्मू कश्मीर : पुलवामा और बारामूला में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादी को मार गिराया

0
जम्मू कश्मीर : पुलवामा और बारामूला में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादी को मार गिराया

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा और बारामूला जिलों में दो मुठभेड़ों में शनिवार को सुरक्षा बलों ने सेना के जवान औरंगजेब की हत्या में शामिल एक आतंकवादी समेत चार आतंकवादियों को मार गिराया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में तड़के सुरक्षा बलों के एक अभियान में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गये जबकि बारामूला के सोपोर शहर में एक अन्य आतंकवादी मारा गया. उन्होंने बताया कि पुलवामा जिले में अंवतीपुरा के पंजगाम क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने शनिवार तड़के इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एक जगह छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका जवानों ने करारा जवाब दिया. इस दौरान जवानों ने तीन आतंकवादियों को ढ़ेर कर दिया. प्रवक्ता ने बताया कि उनके शव बरामद कर लिए गए हैं और मौके से हथियार जब्त किए गए हैं.

उन्होंने बताया कि मृत आतंकवादियों की शिनाख्त अंवतीपोरा स्थित पंजगाम के शौकत डार, सोपोर में वदूरा पायीन के इरफान वार और पुलवामा में तहाब के मुजफ्फर शेख के तौर पर हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, तीनों का संबंध प्रतिबंधित संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से है और वे सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले और असैन्य लोगों पर अत्याचार समेत आतंकवाद से जुड़े कई मामलों में संलिप्तता को लेकर वांछित थे.

उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, डार इलाके में कई आतंकी हमलों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने में शामिल रहा. पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, डार 2018 में सेना के जवान औरंगजेब की हत्या और पुलिसकर्मी आकिब अहमद वागे की हत्या करने वाले समूह में शामिल था. उसके खिलाफ आतंकवाद के कई मामले दर्ज थे.

आतंकवादियों ने पिछले साल जून में ईद मनाने के लिए पुंछ स्थित अपने घर जा रहे औरंगजेब का पुलवामा में अपहरण कर लिया था और फिर उनकी हत्या कर दी थी. प्रवक्ता ने बताया कि वार इलाके में सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले और असैन्य लोगों पर अत्यचार की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने वाले समूहों का हिस्सा था. उन्होंने बताया, उसके खिलाफ भी आतंकवाद के कई मामले दर्ज थे.

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इसी तरह शेख, इलाके में सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमला करने में शामिल रहा. आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे. प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारूद समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं.

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इन सभी सामग्रियों को रिकॉर्ड पर ले लिया है ताकि आतंक की अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच हो सके. प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवाद विरोधी एक अन्य अभियान में उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सोपोर के हथलंगू क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक तलाशी अभियान चलाया. अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की.

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया. मारे गये आतंकवादी का शव मुठभेड़ स्थल से बरामद कर लिया गया है. उसकी पहचान अभी नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोला बारूद और अन्य सामग्रियां बरामद की गई हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel