रोड शो में सीएम केजरीवाल को थप्पड़ जड़ने वाले युवक ने अब कही ये बात

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर मोती नगर इलाके में एक रोड शो के दौरान 4 मई को एक युवक ने हमला कर दिया था जिसके बाद आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी थी. युवक ने गाड़ी पर सवार केजरीवाल को थप्पड़ […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 10, 2019 9:04 AM

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर मोती नगर इलाके में एक रोड शो के दौरान 4 मई को एक युवक ने हमला कर दिया था जिसके बाद आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी थी. युवक ने गाड़ी पर सवार केजरीवाल को थप्पड़ जड़ दिया था.

इस घटना के एक सप्ताह के बाद युवक का बयान आया है जिसमें उसने कहा है कि मुझे नहीं पता कि मैंने अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ क्यों मारा ? मैं अपने इस कृत्य के लिए माफी चाहता हूं. फिलहाल इस मामले में आरोपित सुरेश का दावा है कि वह किसी भी राजनीतिक दल से ताल्लुक नहीं रखता है.

आगे सुरेश का यह भी कहा है कि उसे किसी ने इस कृत्य को अंजाम देने के लिए नहीं उकसाया था. सुरेश की मानें तो पुलिस ने उसके साथ कोई बुरा बर्ताव नहीं किया बल्कि पुलिस ने उसे अहसास कराने का काम किया कि उसने जो भी किया…गलत किया…