[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पीएम मोदी को 24 घंटे में मरवाने वाला वीडियो वायरल, संबित पात्रा ने किया विपक्ष पर हमला

पीएम मोदी को 24 घंटे में मरवाने वाला वीडियो वायरल, संबित पात्रा ने किया विपक्ष पर हमला

0
पीएम मोदी को 24 घंटे में मरवाने वाला वीडियो वायरल, संबित पात्रा ने किया विपक्ष पर हमला

नयी दिल्ली : भाजपा मुख्‍यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पार्टी नेता संबित पात्रा ने विरोधियों पर जमकर हमला किया. तेज बहादुर के वायरल हो रहे वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि कल से चल रहे एक वीडियो में तेज बहादुर कह रहा है कि 24 घंटे में मोदी को मरवा दूंगा, 50 करोड़ रुपये दिलवा दो. हमारे लिए ये दुर्भाग्य का विषय है कि कल से हम ये वीडियो देख रहे हैं, लेकिन मीडिया ने और विपक्ष ने इस पर कोई बात नहीं की.

पात्रा ने कहा कि केजरीवाल जी के प्रायोजित थप्पड़ों की गूंज महीनों तक सुनायी देती है, मगर देश के प्रधानमंत्री को मरवाने की साजिश पर कोई बात नहीं होती. विपक्ष की इस पर चुप्पी क्यों है? क्या विपक्ष तेज बहादुर की इन बातों से सहमत है ?

उन्होंने आगे कहा कि सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते दिन तेज बहादुर की प्रशंसा कर रहे थे, मैं सपा-बसपा के महागठबंधन से पूछना चाहता हूं कि क्या वो ये वीडियो देखने के बाद देश से माफी मांगेंगे ? ऐसा कोई वीडियो किसी नामदार के नाम पर होता तो क्या विपक्ष चुप रहता ?

पात्रा ने कहा कि राजीव गांधी के विषय में प्रधानमंत्री जी ने सत्य कहा और आज तक उसकी गूंज चल रही है और विपक्ष का एक-एक नेता देश के प्रधानमंत्री जो को गालियां दे रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel