[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राहुल की नागरिकता पर सामने आयीं एक नर्स, बोलीं- मैं राहुल के जन्म की गवाह

राहुल की नागरिकता पर सामने आयीं एक नर्स, बोलीं- मैं राहुल के जन्म की गवाह

0
राहुल की नागरिकता पर सामने आयीं एक नर्स, बोलीं- मैं राहुल के जन्म की गवाह

कोच्चि (केरल) : राहुल गांधी के जन्म की गवाह रहीं सेवानिवृत्त नर्स और वायनाड से मतदाता राजम्मा वावथिल ने जोर देकर कहा कि किसी को भी कांग्रेस प्रमुख की नागरिकता पर सवाल नहीं उठाना चाहिए क्योंकि वह उन लोगों में से एक थीं जो दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में 19 जून, 1970 को राहुल के जन्म के दौरान ड्यूटी पर थे. 72 वर्षीय राजम्मा उस वक्त बतौर नर्स प्रशिक्षण ले रही थीं.

उन्होंने कहा कि वह उन लोगों में शुमार थीं जिन्होंने नन्हे राहुल को पहली बार अपने हाथों में उठाया था. वायनाड से वावथिल ने बताया कि मैं खुशनसीब थी क्योंकि नवजात राहुल को अपनी गोद में उठाने वाले लोगों में मैं पहली थी. मैं उनके जन्म की गवाह रही हूं. मैं बेहद उत्साहित थी. इंदिरा गांधी के पोते को देखकर हम सभी बहुत उत्साहित थे.
49 साल बाद वह प्यारा बच्चा आज कांग्रेस अध्यक्ष है और वायनाड से चुनाव लड़ रहा है. वावथिल का कहना है कि उन्हें इससे अधिक खुशी नहीं मिल सकती थी. उन्हें आज भी वह दिन अच्छे से याद है. वावथिल ने उस दिन को याद करते हुए बताया कि कैसे जब सोनिया गांधी को प्रसव के लिए ले जाया जा रहा था तब राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी और चाचा संजय गांधी अस्पताल के प्रसव कक्ष के बाहर इंतजार कर रहे थे.
सेवानिवृत्त नर्स ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत से दुख है. वावथिल के अनुसार एक भारतीय नागरिक के तौर पर राहुल गांधी की पहचान पर कोई सवाल नहीं उठा सकता है और उनकी नागरिकता के बारे में स्वामी की शिकायत निराधार है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel