आसाराम का बेटा नारायण साईं रेप का दोषी करार, 30 को सुनायी जायेगी सजा

सूरत : आसाराम के बेटे नारायण साईं को सेशन कोर्ट ने रेप का दोषी करार दिया है और उन्हें सजा 30 अप्रैल को सुनायी जायेगी. कोर्ट ने यह माना कि उन्होंने जहांगीपुरा आश्रम में दो बहनों के साथ कई बार रेप किया था.... गौरतलब है कि नारायण साईं पर सूरत की रहने वाली दो बहनों […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 26, 2019 1:39 PM


सूरत :
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सेशन कोर्ट ने रेप का दोषी करार दिया है और उन्हें सजा 30 अप्रैल को सुनायी जायेगी. कोर्ट ने यह माना कि उन्होंने जहांगीपुरा आश्रम में दो बहनों के साथ कई बार रेप किया था.

गौरतलब है कि नारायण साईं पर सूरत की रहने वाली दो बहनों ने बलात्कार का आरोप लगाया था, पुलिस ने पीड़ित बहनों के बयान और लोकेशन से मिले सबूतों के आधार पर केस दर्ज किया था. जिसपर आज सुनवाई हुई और कोर्ट ने नारायण साईं को रेप का दोषी करार दिया.

नामांकन के बाद पीएम मोदी ने काशी के लोगों का आभार प्रकट किया, कहा अधिक से अधिक संख्या में वोट करें