नयी दिल्ली : कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने शिवसेना का दामन थाम लिया है. उन्होंने मातोश्री में संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैं जानती हूं कि मेरे पूराने बयान निकाले जायेंगे, मुझे कोसा जायेगा कि मेरा मन क्यों बदल गया. मैं जानती हूं कि यह सब मेरे साथ होगा लेकिन मेरे लिए यह वक्त था जब मुझे आत्मसम्मान की लड़ाई लड़नी थी.
मेरे साथ जो हुआ उससे नयी पीढ़ी की जो महिलाएं राजनीति में आना चाहती हैं उन्हें मैं क्या संदेश देती इसलिए मैं यह फैसला ले रही हूं. मैं सेवाभाव के साथ शिवसेना से जुड़ रही हूं. मैं कुछ नहीं चाहती मुझे जो जिम्मेदारी मिलेगी पार्टी की तरफ से काम मिलेगा वह मैं पूरी ईमानदारी से करूंगी. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, मैं प्रियंका का शिवसेना में स्वागत करता हूं. उन्होंने पार्टी के लिए काम करने की इच्छा जतायी है.
