[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National रोहित शेखर की संदिग्ध अवस्था में मौत, आज होगा पोस्टमार्टम, जैविक पिता एनडी तिवारी से लड़ी थी लंबी कानूनी लड़ाई

रोहित शेखर की संदिग्ध अवस्था में मौत, आज होगा पोस्टमार्टम, जैविक पिता एनडी तिवारी से लड़ी थी लंबी कानूनी लड़ाई

0
रोहित शेखर की संदिग्ध अवस्था में मौत, आज होगा पोस्टमार्टम, जैविक पिता एनडी तिवारी से लड़ी थी लंबी कानूनी लड़ाई

नयी दिल्ली : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की कल संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी थी आज उनका पोस्टमार्टम होगा उसके बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा. पुलिस और अस्पताल की ओर से यह जानकारी दी है. मैक्स अस्पताल ने बताया कि रोहित जब अस्पताल लाया गया था उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि रोहित को शाम करीब पांच बजे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

वह दक्षिण दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में रहते थे.उन्होंने बताया कि उनकी मां उज्ज्वला तिवारी भी इसी अस्पताल में भर्ती थीं. उन्हें उनके बेटे के अस्वस्थ होने और नाक से खून बहने की खबर घर से मिली थी.अस्पताल ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘मैक्स अस्पताल को चार बजकर 41 मिनट पर रोहित शेखर तिवारी के घर से एक आपात कॉल आया.एक एंबुलेंस तिवारी को लेकर साकेत के मैक्स अस्पताल पहुंचा जहां उन्हें आपात विभाग में मृत घोषित कर दिया गया.’ अस्पताल ने कहा , ‘‘स्थापित प्रक्रिया के अनुसार हमने प्रशासन को सूचित कर दिया.’ नारायण दत्त तिवारी पिछले साल अपने जन्म दिन 18 अक्टूबर को 93 साल की उम्र में चल बसे थे.तब उनका भी साकेत के इसी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था.

केंद्र में विभिन्न पदों पर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे.गौरतलब है कि रोहित शेखर ने वर्ष 2008 में रोहित शेखर ने यह दावा किया था कि एनडी तिवारी उनके जैविक पिता हैं. हालांकि शुरुआत में एनडी तिवारी इससे इनकार करते रहे, लेकिन लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डीएनए जांच के बाद यह खुलासा हुआ था कि रोहित एनडी तिवारी के ही पुत्र हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel