”आप” के साथ गंठबंधन को लेकर कांग्रेस का रुख स्पष्ट, अब गेंद केजरीवाल के पाले में
नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने सोमवार को कहा उनकी पार्टी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ 4-3 फार्मूले के तालमेल वाले अपने रुख पर कायम है और अब फैसला आप को करना है.... पटेल ने ट्वीट कर कहा, ” हम स्पष्ट तौर पर कहना चाहते हैं. हमारी दिल्ली […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
April 16, 2019 10:02 AM
नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने सोमवार को कहा उनकी पार्टी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ 4-3 फार्मूले के तालमेल वाले अपने रुख पर कायम है और अब फैसला आप को करना है.
...
पटेल ने ट्वीट कर कहा, ” हम स्पष्ट तौर पर कहना चाहते हैं. हमारी दिल्ली इकाई के विरोध के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली में आप के साथ तालमेल का फार्मूला निकालने के लिए स्थानीय नेताओं को मनाया. परंतु आप ने हरियाणा में भी सीटों की मांग पर जोर दिया."
उन्होंने कहा, ”हमारा रुख स्पष्ट है. अब गेंद उनके पाले में है।” इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने को तैयार है, लेकिन अरविंद केजरीवाल फिर से यूटर्न ले रहे हैं.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
