[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पांच वर्षों में 9.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 15.88 करोड़ रुपये हुई राहुल गांधी की संपत्ति

पांच वर्षों में 9.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 15.88 करोड़ रुपये हुई राहुल गांधी की संपत्ति

0
पांच वर्षों में 9.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 15.88 करोड़ रुपये हुई राहुल गांधी की संपत्ति

वायनाड : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की संपत्ति 15.88 करोड़ रुपये से अधिक है. यह जानकारी उन्होंने बृहस्पतिवार को वायनाड लोकसभा सीट पर नामांकन पत्र भरने के दौरान दिये गये हलफनामे में दी. 2014 के चुनावों में उन्होंने कुल संपत्ति 9.4 करोड़ रुपये घोषित की थी. हलफनामा दिखाता है कि राहुल गांधी के पास कार नहीं है और विभिन्न बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की उन पर 72 लाख रुपये की देनदारी है.

गांधी के पास चल संपत्ति पांच करोड़ 80 लाख 58 हजार 799 रुपये है और अचल संपत्ति दस करोड़ आठ लाख 18 हजार 284 रुपये है. उनकी कुल संपत्ति 15 करोड़ रुपये 88 लाख 77 हजार 83 रुपये है. कांग्रेस अध्यक्ष अमेठी सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने घोषणा की है कि उनके खिलाफ पांच मामले लंबित हैं.

हलफनामे के मुताबिक, उनके खिलाफ दो मामले महाराष्ट्र में लंबित हैं और एक-एक मामला झारखंड, असम और नयी दिल्ली में लंबित है. कांग्रेस प्रमुख के पास 40 हजार रुपये नकदी है, विभिन्न बैंकों में उनके 17.93 लाख रुपये जमा हैं. गांधी ने 5.19 करोड़ रुपये विभिन्न कंपनियों के बांड, डिबेंचर और शेयरों में लगा रखे हैं. उनके पास 333.3 ग्राम सोना भी है.

दिल्ली के सुल्तानपुर गांव में उनके पास पैतृक खेती भी है. हलफनामे में दिखाया गया है कि गांधी के पास गुरुग्राम में दो कार्यालय हैं. हलफनामे में दिखाया गया है कि वित्त वर्ष 2017-18 में उनकी कुल आय एक करोड़ 11 लाख 85 हजार 570 रुपये थी. गांधी ने घोषणा की है कि उनके आय का स्रोत सांसद के वेतन, रॉयल्टी आय, किराये से आय, बांड से मिले ब्याज, डिविडेंड और म्युचुअल फंड से मिलने वाला पूंजी है.

कांग्रेस प्रमुख ने कहा है कि उन्होंने 1995 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनीटी कॉलेज से एम. फिल (डेवलपमेंट स्टडीज) किया है. हलफनामे में बताया गया है कि राहुल गांधी के पास कार नहीं है और एसपीजी सुरक्षा प्राप्त होने के कारण उन्हें एसपीजी के वाहन में घूमना पड़ता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel