पुलवामा में मुठभेड में आतंकवादी मारा गया,जवान घायल
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के त्रल इलाके में आज हुई मुठभेड में एक आतंकवादी मारा गया और सेना का एक जवान घायल हो गया. सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर त्रल क्षेत्र में अरिपाल गांव के जंगल में अभियान चलाया.... उन्होंने बताया कि […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
July 5, 2014 11:25 AM
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के त्रल इलाके में आज हुई मुठभेड में एक आतंकवादी मारा गया और सेना का एक जवान घायल हो गया. सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर त्रल क्षेत्र में अरिपाल गांव के जंगल में अभियान चलाया.
...
उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों से आमना-सामना हो गया. मुठभेड में अब तक एक अज्ञात आतंकी मारा जा चुका है. प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है. उसके पास से एक एके-47 राइफल भी मिली. अभियान अभी जारी है. उन्होंने बताया कि इस दौरान सेना का एक जवान भी घायल हो गया.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
