गुजरात कांग्रेस की वेबसाइट हुई हैक, कथित सैक्स टेप से हार्दिक की तस्वीर की गयी अपलोड
अहमदाबाद : हार्दिक पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही दिन बाद अज्ञात लोगों ने गुजरात कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया है और उनकी फोटो अपलोड कर दी है. यह तस्वीर 2017 चुनावों से पहले सामने आये उनके कथित सैक्स वीडियो में से एक का स्क्रीनशॉट लग रहा है.... तस्वीर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
March 15, 2019 10:47 PM
अहमदाबाद : हार्दिक पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही दिन बाद अज्ञात लोगों ने गुजरात कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया है और उनकी फोटो अपलोड कर दी है. यह तस्वीर 2017 चुनावों से पहले सामने आये उनके कथित सैक्स वीडियो में से एक का स्क्रीनशॉट लग रहा है.
...
तस्वीर में पटेल से मिलते-जुलते एक व्यक्ति को बिस्तर पर एक लड़की के साथ बैठा हुआ दिखाया है और नीचे लिखा है – ‘हमारे नये नेता का स्वागत.’ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी के मुताबिक पार्टी की आईटी टीम ने इस खुराफात की जानकारी मिलते ही तत्काल वेबसाइट बंद कर दी. उन्होंने कहा कि वेबसाइट जल्द ही ऑनलाइन हो जायेगी.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
