[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बिहार , झारखंड और पश्चिम बंगाल में कब – कब है चुनाव, जानें

बिहार , झारखंड और पश्चिम बंगाल में कब – कब है चुनाव, जानें

0
बिहार , झारखंड और पश्चिम बंगाल में कब – कब है चुनाव, जानें

रांची : 11 अप्रैल से 19 मई तक मतदान , 23 मई को आयेंगे नतीजे. इस बार 100 फीसदी इवीएम में वीवीपैट की सुविधा रहेगी, ताकि वोटर यह जान सकें कि उनका वोट सही जगह गया है या नहीं. सोशल मीडिया पर भी चुनाव आयोग ने कड़ी निगरानी का फैसला लिया है. उम्मीदवारों को अपना नामांकन दाखिल करते वक्त अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स का ब्योरा आयोग को सौंपना होगा.

पहली बार सभी बूथों पर लगाये जायेंगे सीसीटीवी. फेक न्यूज और हेट स्पीच पर कंट्रोल करने के लिए सोशल मीडिया से अधिकारी की नियुक्ति करने को कहा गया है. सोशल मीडिया पर कैंपेनिंग करने वाले प्रत्याशियों का खर्चा भी जोड़ा जायेगा. नाम को लेकर कोई भ्रम न हो इसलिए इवीएम में इस बार प्रत्याशियों की तस्वीर भी होगी.

झारखंड
झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीट पर मुकाबला रोमांचकारी होगा. हर सीट पर आर या पार की लड़ाई है. चुनाव में दो कोण हैं, तीसरे के लिए कोई जगह नहीं है.हर सीट पर यूपीए-एनडीए आमने-सामने होगा. भाजपा के पास फिलहाल लोकसभा की 12 सीटें हैं. वर्ष 2014 के मोदी लहर में यूपीए की नैया डूब गयी थी. झामुमो ने दुमका और राजमहल सीट जीत कर संताल का खूंटा उखड़ने नहीं दिया. इस बार भाजपा को 12 सीटों पर अपनी साख बचाने की चुनौती होगी. उधर, यूपीए ने वोट के बिखराव को रोकने के लिए रणनीति बनायी है. कांग्रेस, झामुमो, झाविमो और राजद का गठबंधन लगभग तैयार है. सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है.
चार चरण में मतदान
पहला चरण – 29 अप्रैल -तीन सीटें – चतरा, लोहरदगा एवं पलामू.
दूसरा चरण – 06 मई – चार सीटें – कोडरमा, रांची, खूंटी एवं हजारीबाग.
तीसरा चरण – 12 मई – चार सीटें – गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर एवं सिंहभूम.
चौथा चरण – 19 मई – तीन सीटें – राजमहल, दुमका और गोड्डा.
बिहार
सत्ता के दो प्रमुख दावेदार एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर होने वाली है. एनडीए विकास को अपना मुद्दा बनायेगा. वहीं, कांग्रेस और राजद का महागठबंधन भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर होगा. बिहार में विपक्ष के निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी होंगे. अधिक-से-अधिक वोट हासिल करने के लिए दोनों ही गठबंधनों में सामाजिक गोलबंदी का प्रयास चरम पर है. एनडीए केंद्र और राज्य सरकार के काम को आधार मान कर चुनाव मैदान में जाने की तैयारी में है. साथ ही एनडीए को सवर्ण मतदाताओं के अलावा दलित, अति पिछड़ी और पिछड़ी जाति के मतदाताओं पर भरोसा है.
बिहार : सात चरण में होगा मतदान 6वें-7वें चरण में सबसे अधिक सीटों पर वोटिंग
पहला चरण 11 अप्रैल (4): औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई
दूसरा चरण 18 अप्रैल (5): किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, बांका, भागलपुर
तीसरा चरण 23 अप्रैल (5): झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया
चौथा चरण 29 अप्रैल (5): दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर
पांचवां चरण 06 मई (5): सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर
छठा चरण 12 मई (8): बाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, सीवान, गोपालगंज, महाराजगंज
सातवां चरण 19 मई (8): नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद
पश्चिम बंगाल
लोकसभा चुनाव के इतिहास में पश्चिम बंगाल में पहली बार सात चरणों में 42 सीटों पर मतदान होगा. इसके पहले 2014 में राज्य में पांच चरणों में मतदान हुआ था.यहां कुल 42 सीटों के लिए मतदान होगा. राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 6 करोड़, 97 लाख, 60868 है, जबकि कुल मतदान केंद्र की संख्या 78799 है तथा 53701 मतदान परिसर में मतदान होंगे.
पश्चिम बंगाल के 42 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान
पहला चरण : 11 अप्रैल – 2 सीट – कूचबिहार और अलीपुरदुआर.
दूसरा चरण : 18 अप्रैल – 3 सीट – जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और रायगंज.
तीसरा चरण : 23 अप्रैल -5 – बालुरघाट, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद.
चौथा चरण : 29 अप्रैल – 8 सीट – बहरमपुर, कृष्णनगर, रानाघाट, बर्दवान पूर्व, बर्दवान दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम.
पांचवां चरण : 06 मई – 7 सीट – बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलबेड़िया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग.
छठा चरण : 12 मई – 8 सीट – तमलुक, कांथी, घाटाल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बाकुड़ा और विष्णुपुर.
सातवां चरण : 19 मई – 9 सीट – दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel