[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बोले नितिन गडकरी- मैं झूठे आश्वासन नहीं देता

बोले नितिन गडकरी- मैं झूठे आश्वासन नहीं देता

0
बोले नितिन गडकरी- मैं झूठे आश्वासन नहीं देता

नागपुर : मैं झूठे आश्वासन नहीं देता हूं. यह बात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कही है. रविवार को उन्होंने कहा कि वह झूठे आश्वासन नहीं देते और ईमानदारी एवं पारदर्शिता जैसे मूल्य लंबी दौड़ में काम आते हैं. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति सामाजिक-आर्थिक सुधारों का जरिया है.

नागपुर के सांसद गडकरी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति एक प्रतिस्पर्धी क्षेत्र है, जहां लोगों की आकांक्षाओं के मुताबिक काम करना पड़ता है. राजनीति में करियर बनाने के लिए जरूरी गुणों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा, ‘‘मैंने राजनीति को कभी अपने करियर के तौर पर नहीं चुना. मेरे शुरुआती दिनों से ही मैं राजनीति को सामाजिक एवं आर्थिक सुधार का जरिया मानता रहा हूं, जिसके जरिए मैं देश, समाज एवं गरीबों के लिए कुछ कर सकता हूं. राजनीति में किसी गुण की जरूरत नहीं है.”

उन्होंने कहा कि राजनीति ईमानदारी से की जानी चाहिए. गडकरी ने कहा, ‘‘मैं झूठे आश्वासन नहीं देता और जब मैं कहता हूं कि मैं करूंगा तो मैं करता हूं…और अगर नहीं कर सकता तो साफ कह देता हूं कि नहीं कर सकता. ईमानदारी, पारदर्शिता, धैर्य, गुण और काम को लेकर प्रतिबद्धता जैसे मूल्य लंबी दौड़ में काम आते हैं.”

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel