नयी दिल्ली : इतिहास में 24 फरवरी की तारीख स्टीव पॉल जाब्स के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है और जाब्स ने एप्पल के सह संस्थापक के तौर पर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है. अपनी मिनी बस और दोस्त का कुछ सामान बेचकर एक गैराज में अपने दो दोस्तों के साथ कंपनी शुरू करने वाले जॉब्स ने कप्यूटर से शुरूआत करके मोबाइल फोन का निर्माण शुरू किया और इन दोनो उत्पाद को देखने का पूरी दुनिया का नजरिया बदलकर रख दिया.
जाब्स के बारे में एक खास बात यह है कि उन्होंने पोर्टलैंड, ओरेगोन में रीड कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर 1974 में एक कंपनी में वीडियो गेम डिजाइनर के तौर पर नौकरी शुरू की और पैसा जमा करना शुरू किया ताकि भारत जाकर बौद्ध धर्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकें. देश दुनिया के इतिहास में 24 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:
