[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National भाजपा का पलटवार, सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगनेवाली कांग्रेस से और क्या उम्मीद करें

भाजपा का पलटवार, सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगनेवाली कांग्रेस से और क्या उम्मीद करें

0
भाजपा का पलटवार, सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगनेवाली कांग्रेस से और क्या उम्मीद करें

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस के आरोप पर भाजपा ने बृहस्पतिवार को पलटवार करते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगनेवाली, सेना प्रमुख पर घटिया आरोप लगानेवाली कांग्रेस पार्टी से और क्या उम्मीद की जा सकती है. पार्टी ने जोर दिया कि देश नरेंद्र मोदी के साहस पर, उनके निर्णय क्षमता पर और उनके नेतृत्व पर विश्वास करता है, देश उनके हाथों में सुरक्षित है और रहेगा.

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि पुलवामा हमले के बाद जब पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है, सभी देशवासी एक हैं, उस समय कांग्रेस देशवासियों और सेना का मनोबल तोड़ने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में देश चलना चाहिए. लेकिन, कांग्रेस चाहती है कि आतंकियों तक ये संदेश जाये कि देश रुक गया है. प्रसाद ने कहा, मैं कांग्रेस से कहना चाहूंगा कि कृपया सेना का मनोबल तोड़ने का काम न करें. कांग्रेस की सोच और हमारी सोच में बुनियादी अंतर है. गौरतलब है कि कांग्रेस ने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि जब देश इस जघन्य हमले के कारण सदमे में था, तो उस वक्त मोदी कार्बेट पार्क में एक चैनल के लिए फिल्म की शूटिंग कर रहे थे.

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, पुलवामा आतंकी हमले के प्रति मोदी सरकार न तो कोई राजनीतिक जवाब दे रही है और न ही अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है. इस पर रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ घटिया टिप्पणी की है. प्रधानमंत्री रामनगर में आधिकारिक कार्यक्रम में गये थे जो बाघ संरक्षण से जुड़ा कार्यक्रम था. उस दिन मौसम खराब था तो उन्होंने वहीं से मीटिंग की. उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस पार्टी को पहले से मालूम था कि पुलवामा में हमला होनेवाला है. हम सभी मंत्री, वीर शहीदों के अंतिम संस्कार में पहुंचे. प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से और क्या उम्मीद करें जिसके नेता देश के सेना प्रमुख पर घटिया इलजाम लगाते हैं, राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं, लेकिन लंदन में अपने नेता द्वारा देश की चुनाव प्रक्रिया को गलत बताने पर सवाल नहीं उठाते हैं.

उन्होंने कहा, कांग्रेस आतंकियों को क्या दिखाना चाहती है. मोदी रक्षा कारिडोर के कार्यक्रम में झांसी गये, क्योंकि देश रुका नहीं. हम चाहते हैं कि देश न कभी झुके या न रुके. भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी साफ-साफ सुन ले कि देश, नरेंद्र मोदी जी के साहस पर, उनके निर्णय क्षमता पर और उनके नेतृत्व पर विश्वास करता है. देश उनके हाथों में सुरक्षित है और रहेगा. प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में काफी घटिया बातें कही गयीं. लोगों ने देखा है कि राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल है, क्या हमने उसे मुद्दा बनाया. कांगेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया कि यह याद रखना चाहिए कि केदारनाथ त्रासदी के बाद राहुल गांधी के लिए आईटीबीपी का कैंप खाली कराया गया था. कांग्रेस कृपया सेना का मनोबल न तोड़े.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel