प्रधानमंत्री मोदी डरपोक हैं, वे बहस की चुनौती स्वीकार नहीं करते : राहुल गांधी
नयी दिल्ली : हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री सिर्फ जोड़ने की बात कर सकता है, तोड़ने की नहीं. जो तोड़ने की बात करेगा उसे हटा दिया जायेगा. 2019 में कांग्रेस नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस को हराने जा रही है. उक्त बातें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने AICC के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सम्मेलन में कही.... उन्होंने […]
नयी दिल्ली : हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री सिर्फ जोड़ने की बात कर सकता है, तोड़ने की नहीं. जो तोड़ने की बात करेगा उसे हटा दिया जायेगा. 2019 में कांग्रेस नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस को हराने जा रही है. उक्त बातें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने AICC के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सम्मेलन में कही.
#WATCH Rahul Gandhi: I challenge the BJP, let Narendra Modi ji debate with me for 10 minutes on stage. He is scared, he is a 'darpok' person. pic.twitter.com/tjr1qkPI5l
— ANI (@ANI) February 7, 2019
उन्होंने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी को चुनौती देता हूं कि वे स्टेज पर मुझसे 10 मिनट बहस करें, लेकिन वे ऐसा करेंगे नहीं, क्योंकि वे डरपोक व्यक्ति हैं.
राहुल ने कहा कि देश की संस्थाएं किसी पार्टी की नहीं हैं, वे देश की हैं और उन संस्थाओं की रक्षा करना हमारा दायित्व है. भाजपा ऐसा सोच रही थी कि वे देश से ऊपर हैं, लेकिन पिछले तीन महीने में उन्हें समझ आ गया है कि देश उनसे ऊपर है.
