नयी दिल्ली : मोदी सरकार के आलोचकों को ‘‘ बात बात पर विरोध करने वाला” बताते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बृहस्पतिवार को उन पर झूठ गढ़ने और एक संप्रभु निर्वाचित सरकार को कमजोर करके लोकतंत्र को बर्बाद करने का आरोप लगाया. चिकित्सकीय जांच के लिए अमेरिका गये जेटली ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी और असहमत होने का अधिकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, न कि झूठ, बर्बादी और संस्थागत तबाही.
मंत्री ने उन लोगों पर निशाना साधा जो मानते हैं कि ‘‘यह सरकार कुछ अच्छा नहीं कर सकती. ” उन्होंने कहा कि सकारात्मक मानसिकताऔर राष्ट्रीय शक्ति से राष्ट्र का निर्माण होता है ना कि ‘‘बात बात पर विरोध करने वालों से . ” ‘बात-बात पर विरोध और गढ़े हुए तर्क’ (द कम्पल्सिव कंट्रारियन एंड हिज मैन्युफैक्चर्ड लॉजिक) एक फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘‘बार बार झूठ गढ़ने का कोई अफसोस नहीं होता. अगर वे देश के आम हित के खिलाफ चले जाते हैं तो वे तर्क भी गढ़ सकते हैं.
