[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बोले राहुल गांधी- जेटली जी जितनी गाली देनी है दो लेकिन मेरे सवालों के जवाब भी दो

बोले राहुल गांधी- जेटली जी जितनी गाली देनी है दो लेकिन मेरे सवालों के जवाब भी दो

0
बोले राहुल गांधी- जेटली जी जितनी गाली देनी है दो लेकिन मेरे सवालों के जवाब भी दो

नयी दिल्ली : राफेल मामले को लेकर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर एक बार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आयी तो राफेल मामले की आपराधिक जांच होगी और दोषियों को सजा दिलवाई जाएगी. आगे कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि अरुण जेटली ने लंबा भाषण दिया, मुझे गाली दी लेकिन जवाब नहीं दिया. पीएम खुद इस मुद्दे से भाग खड़े हुए. मुझ पर अंगुली उठाने की बजाए, वित्त मंत्री अरुण जेटली को राफेल पर उन सवालों के जवाब देने चाहिए जो हमने उठाए हैं.

राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि युवाओं, किसानों देख लो. प्रधानमंत्री जी ने 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी को दिलवाए. चर्चा के समय प्रधानमंत्री संसद में नहीं थे. वह राफेल पर चर्चा से भाग गये. उन्होंने कहा कि अरुण जेटली ने लंबा भाषण दिया, मुझे गाली दी. लेकिन जो सवाल हैं उनको जवाब नहीं दिया.

कांग्रेस अध्‍यक्ष ने सवाल किया कि विमान की कीमत को 526 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1600 करोड़ रुपये किया गया. यह किसने बढ़ाया? क्या वायुसेना ने बढ़ाया या प्रधानमंत्री ने बढ़ाया? गांधी ने कहा कि क्या वायुसेना ने 126 विमान मांगे थे या 36 विमान मांगे थे? अनिल अंबानी को अनुबंध किसने दिलवाया? फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा कि मोदी जी के कहने पर अनिल अंबानी को अनुबंध दिया? क्या नए सौदे को लेकर रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों को आपत्ति थी?”

उन्होंने कहा कि आशा है कि रक्षा मंत्री इसका जवाब देंगी. लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि वो उन सवालों का जवाब नहीं देंगी. यह मेरा संदेह है. गांधी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने अपने आदेश में कहीं नहीं कहा है कि जांच नहीं होनी चाहिए. अगर 2019 में हमारी सरकार बनती है तो आने पर इसकी आपराधिक जांच होगी और जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा.

उन्होंने एक बार फिर से यह मांग दोहराई कि इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच होनी चाहिए. इससे पहले गांधी ने ट्वीट कर कहा- अपने मित्र अनिल अंबानी को राफेल का अनुबंध देकर प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने का काम किया. ऐसे में प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच होनी चाहिए।” अम्बानी समूह कांग्रेस द्वारा लगाये जाने वाले इन आरोपों से पहले ही इनकार कर चुका है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel