[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पश्चिमी दिल्ली में फटा सिलेंडर, ढही इमारत, सात की मौत

पश्चिमी दिल्ली में फटा सिलेंडर, ढही इमारत, सात की मौत

0
पश्चिमी दिल्ली में फटा सिलेंडर, ढही इमारत, सात की मौत

नयी दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली के सुदर्शन पार्क में एलपीजी सिलेंडर में गुरुवार को विस्फोट हो गया जिससे एक इमारत आशिंक रूप से ढह गयी. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि इस इमारत में पंखों का काम चल रहा था. इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने बताया कि अग्निशमन विभाग को रात आठ बजकर 48 मिनट पर इस संबंध में सूचना मिली थी और दमकल की आठ गाड़ियों को एंबुलेंसों के साथ मौके पर भेजा गया था.

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने बताया,‘‘एलपीजी सिलेंडर विस्फोट की यह घटना सुदर्शन पार्क क्षेत्र में हुई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी. इमारत में भूतल और पहली मंजिल थी.’

पुलिस ने कहा कि 18 लोगों को बचाया गया है और उन्हें आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है. यह इमारत घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है और इसमें पंखों पर पेंट का काम हो रहा था. पुलिस ने कहा कि घायलों में ‘’फैक्टरी’ का मालिक भी शामिल है.

डीसीपी ने कहा कि फैक्टरी के मालिक के खिलाफ भादंसं की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel