[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जयंती: पीएम मोदी ने वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी पहुंचे, अमित शाह ने किया रिसीव

जयंती: पीएम मोदी ने वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी पहुंचे, अमित शाह ने किया रिसीव

0
जयंती: पीएम मोदी ने वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी पहुंचे, अमित शाह ने किया रिसीव

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की. वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी पहुंचे. उनको भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रिसीव किया. यहां चर्चा कर दें कि आज अटल बिहारी वाजपेयी की 94वीं जयंती है.

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर नमन करते हुए मंगलवार को कहा कि अटल जी ने अपने बेदाग राजनीतिक जीवन से राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किये. शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि अटल जी ने राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का ध्येय बना लिया था. अद्भुत वक्‍तव्‍य कला के धनी अटल जी ने अपने बेदाग राजनीतिक जीवन से राजनीति में उच्च आदर्श स्थापित किये.

उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय राजनीति के ऐसे शिखर पुरुष श्रद्धेय अटल जी की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन.’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल जी ने अपनी दूरदर्शिता और विकास नीतियों से देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की थी. अटल जी के ही दृढ़ नेतृत्व में भारत पोखरण में परमाणु परीक्षण कर और करगिल युद्ध में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा.’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel