[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राजस्थान में अशोक गहलोत के 23 सदस्यीय मंत्रिमंडल को राज्यपाल ने दिलाया शपथ

राजस्थान में अशोक गहलोत के 23 सदस्यीय मंत्रिमंडल को राज्यपाल ने दिलाया शपथ

0
राजस्थान में अशोक गहलोत के 23 सदस्यीय मंत्रिमंडल को राज्यपाल ने दिलाया शपथ


जयपुर/नयी दिल्ली :
अशोक गहलोत के 23 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने आज जयपुर में शपथ लिया.राज्यपाल कल्याण सिंह ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारो हमें अशोक गहलोत सरकार के 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलाई.

राजभवन में आयोजित समारोह में बी डी कल्ला, शांति धारीवाल, डॉ रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादी लाल मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, मास्टर भंवर लाल मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, उदय लाल आंजना और सालेह मोहम्मद ने केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन सिंह बामणिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जोली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव और आरएलडी के सुभाष गर्ग ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया. कैबिनेट में राज्यमंत्री के रूप में शामिल सुभाष गर्ग राष्ट्रीय लोकदल से है.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट 17 दिसंबर को शपथ ले चुके हैं. उसके बाद दोनों ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मंत्रिमंडल के गठन को लेकर बैठक की और रविवार को जयपुर लौटे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel