[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मुंबई के सरकारी अस्पताल में आग लगने से छह की मौत, 100 से ज्यादा झुलसे

मुंबई के सरकारी अस्पताल में आग लगने से छह की मौत, 100 से ज्यादा झुलसे

0
मुंबई के सरकारी अस्पताल में आग लगने से छह की मौत, 100 से ज्यादा झुलसे

मुंबई : मुंबई के एक सरकारी अस्पताल में सोमवार की शाम आग लगने से छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि मरीज और आगंतुकों समेत 100 से ज्यादा लोग झुलस गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि उपनगरीय अंधेरी के मरोल में स्थित ईएसआईसी कामगार अस्पताल में आग लगने से मरीज समेत 108 लोग फंस गये थे. उन्होंने बताया, इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से उन्हें अस्पताल की अलग-अलग मंजिलों से बचाया. अधिकारी ने बताया, अस्पताल की इमारत में भूतल के साथ पांच मंजिल है और आग चौथी मंजिल पर लगी थी. उन्होंने कहा, 15 लोगों को कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. अधिकारी ने बताया कि घायलों को पांच अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है और अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चला है.

अग्निशमन विभाग को आग के संबंध में शाम चार बजे कॉल मिला था. अग्निशमन की पांच गाड़ियां और 15 एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया, जहां आग बुझाने का कार्य अब भी जारी है. अधिकारी ने कहा, ज्यादातर बचाये गये और झुलसे लोग स्थिर हालत में हैं. अग्निशमन प्रमुख पीएस रहंगदाले ने कहा कि पूरी इमारत में धुआं भर गया है और अग्निशमन कर्मी मरीजों और आगंतुकों को बचाने के लिए सभी मंजिल की तलाशी ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि आग को तीसरी मंजिल पर ही फैलने से रोक दिया गया, जहां से डॉक्टरों, नर्सों और मरीजों को सुरक्षित बचा लिया गया. अधिकारी ने बताया, आग बुझाने का काम जारी है. अस्पताल के आम रास्ते से आठ से 10 लोगों को बचाया गया. यह रास्ता अस्पताल की इमारत को एक निर्माणाधीन इमारत से जोड़ता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel