[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National डाॅ रमन सिंह केंद्र की राजनीति करने से किया इनकार, बोले- मैं छत्तीसगढ़ में हूं आैर यहीं रहूंगा

डाॅ रमन सिंह केंद्र की राजनीति करने से किया इनकार, बोले- मैं छत्तीसगढ़ में हूं आैर यहीं रहूंगा

0
डाॅ रमन सिंह केंद्र की राजनीति करने से किया इनकार, बोले- मैं छत्तीसगढ़ में हूं आैर यहीं रहूंगा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के निवर्तमान मुख्यमंत्री रमन सिंह ने केंद्र की राजनीति में जाने के सवाल पर कहा है कि वह राज्य में ही हैं आैर यहीं रहेंगे. उनसे जब पूछा गया कि क्या चुनाव में हार के बाद वह केंद्र की राजनीति में जायेंगे, तब उन्होंने कहा कि मै यहीं हूं और यहीं रहूंगा. उन्होंने कहा कि अब मैं यहां लगातार आता रहूंगा अपनी नई भूमिका में. मैं प्रेस के साथ नयी भूमिका में ज्यादा मिलूंगा, क्योंकि पहले मुख्यमंत्री के पद में सीमाओं से बंधा था, मगर अब मैं भाजपा कार्यालय में आऊंगा, बैठूंगा और कार्यकर्ताओं से मिलूंगा. मीडिया के साथियों के लिए भी मैं भाजपा कार्यालय में उपलब्ध रहूंगा. चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस द्वारा किये गये वादों के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं 10 दिनों तक इंतजार करूंगा, फिर मैं आपके पास आऊंगा.

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस ने छत्तीसगढ सीएम डॉ रमन सिंह पर लगाया 36 हजार करोड रुपये के चावल घोटाले का आरोप

कांग्रेस ने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताआें से धान के लिए 2500 रुपये समर्थन मूल्य और सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की है. राज्य में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीट में जीत हासिल की है. कांग्रेस के इस चुनावी वादे पर डाॅ रमन सिंह ने कहा कि एक झूठ के आधार पर प्रधानमंत्री की छवि की धूमिल करने का प्रयास किया गया है. इसलिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. इसका चुनाव पर असर हुआ है या नहीं हुआ है इस प्रकार का आकलन तो नहीं किया गया है, लेकिन इस तरह की राजनीतिक भाषा यदि हिंदुस्तान में बड़े पद में बैठे हुए व्यक्ति करेंगे, तब लोगों का विश्वास पूरी तरह से ऐसे दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष से उठ जायेगा.

उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च अदालत द्वारा राफेल सौदा मामले पर दिये गये फैसले का भारतीय जनता पार्टी स्वागत करती है. अदालत के इस फैसले से आखिरकार सच की जीत हुई है. मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पीठ ने राफेल सौदे पर सवाल उठाने वाली तमाम याचिकाओं को खारिज कर दिया है. अदालत ने रिकॉर्ड की विस्तार से जांच कर इस मामले में खरीद प्रक्रिया को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सिंह ने कहा कि अदालत ने इस विमान की ज़रूरत और गुणवत्ता को भी मान्यता देते हुए इस सौदे को सभी संदेहों से बाहर माना है. जहाज की कीमत संबंधित आशंकाओं को भी अदालत ने निराधार पाया है और कहा है कि इस मुद्दे पर जांच की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि हाल में संपन्न हुए चुनाव में सभी राज्यों में कांग्रेस अध्यक्ष समेत सभी नेतागण लगातार राफेल पर दुष्प्रचार कर रहे थे. देखा गया है किस तरह कांग्रेस झूठ बोल कर जनता को गुमराह कर रही थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel