[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National एग्जिट पोल : मप्र, छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर; राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त

एग्जिट पोल : मप्र, छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर; राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त

0
एग्जिट पोल : मप्र, छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर; राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त

नयी दिल्ली : नवंबर और दिसंबर महीने में हुए पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद अब नतीजों से पहले आये एग्जिट पोल के अनुमानों ने सियासी दलों की धड़कनें बढ़ा दी है. शुक्रवार शाम जारी एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान है, जबकि राजस्थान में विपक्षी पार्टी (कांग्रेस) बहुमत हासिल कर सकती है.

एग्जिट पोल में यह भी अनुमान लगाया गया है कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सत्ता में कायम रहेगी. मतगणना 11 दिसंबर को होगी. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश (मप्र), छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अभी भाजपा का शासन है. रिपब्लिक टीवी-जन की बात ने 230 सदस्यीय मप्र विधानसभा में भाजपा को 108-128 सीटें और कांग्रेस को 95-115 सीटें दी हैं. वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस के मुताबिक भगवा पार्टी को 102-120 सीटें, जबकि कांग्रेस को 104-122 सीटें मिल सकती हैं.

हालांकि, टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स एग्जिट पोल में मप्र में भाजपा को बहुमत हासिल होने का अनुमान लगाया है. इसने भाजपा को 126 सीटें जबकि कांग्रेस को 89 सीटें दी है. वहीं, दूसरी ओर एबीपी न्यूज एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस 126 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर सकती है. इसके मुताबिक भाजपा को 94 सीटें मिलेंगी.

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए रिपब्लिक-सी वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा को 35-43 सीटें और कांग्रेस को 40-50 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. न्यूज नेशन ने चुनाव नतीजों के अपने अनुमान में भाजपा को 38-42 सीटें कांग्रेस को 40-44 सीटें देकर दोनों दलों में कांटे की टक्कर रहने का अनुमान लगाया है.

हालांकि, टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को साधारण बहुमत देते हुए कहा कि यह 46 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है जबकि विपक्षी कांग्रेस के 35 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है. एबीपी न्यूज ने कहा कि भाजपा 52 सीटों पर जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है.

वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस ने अनुमान लगाया है कि 55-65 सीटों पर जीत हासिल कर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह के शासन पर विराम लगा सकती है. इसके मुताबिक भाजपा 21-31 सीटों तक सिमट जाएगी. सभी एग्जिट पोल में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) और बसपा क्रमश: तीन और आठ सीटें जीत सकती हैं. इससे उन्हें त्रिशंकु विधानसभा बनने की स्थिति में ‘किंग मेकर’ के तौर पर उभरने का मौका मिल सकता है.

ज्यादातर एग्जिट पोल में यह अनुमान लगाया गया है कि राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में लौट सकती है. इंडिया टुडे-एक्सिस के मुताबिक विपक्षी पार्टी (कांग्रेस) राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों में 119-141 सीटें जीत सकती है. वहीं, भाजपा को 55-72 सीटें मिल सकती है. टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स के अनुमानों के मुताबिक कांग्रेस को 105 सीटें जबकि भाजपा को 85 सीटें मिल सकती है.

हालांकि, रिपब्लिक टीवी-जन की बात के अनुमानों में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर रहने का अनुमान लगाया गया है. इसने कांग्रेस को 81-101 और भाजपा को 83-103 सीटें दी है. एग्जिट पोल में इस बारे में करीब-करीब सर्वसम्मति है कि समय से पहले चुनाव कराने का टीआरएस प्रमुख एवं मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का दाव उनके लिए फायदेमंद रहने वाला है और वह सत्ता में बने रहेंगे.

रिपब्लिक टीवी और टाइम्स नाऊ के अनुमान के मुताबिक 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा में टीआरएस को क्रमश: 50-65 और 66 सीटें मिल सकती है. टीवी 9 तेलुगू और इंडिया टुडे के अनुमानों के मुताबिक यह आंकड़ा क्रमश 75-85 और 75-91 रह सकता है. हालांकि, कुछ एग्जिट पोल में टीआरएस और कांग्रेस-तेदेपा गठजोड़ के बीच कांटे की टक्कर रहने का अनुमान लगाया गया है. मप्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आने हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel