[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पीएम मोदी 25 दिसंबर को करेंगे देश के सबसे लंबे बोगीबील पुल का उद्घाटन

पीएम मोदी 25 दिसंबर को करेंगे देश के सबसे लंबे बोगीबील पुल का उद्घाटन

0
पीएम मोदी 25 दिसंबर को करेंगे देश के सबसे लंबे बोगीबील पुल का उद्घाटन

नयी दिल्ली : देश के सबसे लंबे रेल-सड़क पुल बोगीबील का 25 दिसंबर को उद्घाटन किया जाएगा. इस पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस पु‍ल की बात करें तो यह ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तर तथा दक्षिणी तटों को जोड़ने का काम करता है. यह पुल 4.94 किलोमीटर लंबा है.

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री 25 दिसंबर को पुल का उद्घाटन करेंगे. इस दिन को सरकार सुशासन दिवस के रूप में भी मनाती है.

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने जनवरी 1997 में बोगीबील पुल की आधारशिला रखी थी लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा निर्माण कार्य के शुभारंभ के बाद अप्रैल 2002 में इसका कार्य शुरू हुआ. पिछले 16 वर्षों में इसके निर्माण को पूरा करने के लिये कई बार विभिन्न समय-सीमा तय की गयी लेकिन उस अवधि में कार्य पूरा नहीं हो सका. तीन दिसंबर को पहली माल गाड़ी इस पर से गुजरी.

गौरतलब है कि भारत ने अरुणाचल प्रदेश के सीमाई इलाकों में साजो-सामान पहुंचाने में सुधार की योजना तैयार की है और बोगीबील उन्हीं ढांचागत परियोजनाओं का हिस्सा है. इनमें ब्रह्मपुत्र के उत्तरी तट पर ट्रांस अरुणाचल हाईवे तथा मुख्य नदी और इसकी सहायक नदियों जैसे दिबांग,लोहित,सुबनसीरी और कामेंग पर नई सड़कों तथा रेल लिंक का निर्माण भी शामिल है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel