[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पाकिस्तान की ‘‘गुगली”” में नहीं फंसा है भारत

पाकिस्तान की ‘‘गुगली”” में नहीं फंसा है भारत

0
पाकिस्तान की ‘‘गुगली”” में नहीं फंसा है भारत

नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ‘‘गुगली” वाले बयान पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी पर उनकी ‘‘गुगली” वाली टिप्पणी को लेकर शनिवार को कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि इससे वह (कुरैशी) बेनकाब हो गये और इस तरह पाकिस्तान के मन में सिख भावनाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है.

सुषमा ने सिलसिलेवार ट्वीट किये, जिनमें उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के श्रीमान विदेश मंत्री – नाटकीय ढंग से की गयी आपकी ‘गुगली’ टिप्पणियों ने आपको बेनकाब कर दिया है. इससे पता चलता है कि आपके मन में सिख भावनाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है. आप केवल ‘गुगली’ फेंकते हैं.”

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको बता देना चाहती हूं कि हम आपकी ‘गुगली’ में फंसे नहीं हैं. हमारे दो सिख मंत्री पवित्र गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए करतारपुर साहिब गये थे.” गौरतलब है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को दावा किया था कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर गलियारे के लिए आधारशिला कार्यक्रम में भारत सरकार की मौजूदगी सुनिश्वित करने के लिए ‘गुगली’ फेंकी.

कुरैशी के बयान से एक दिन पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की बहाली की संभावना से साफ तौर पर इनकार करते हुए कहा था कि जब तक पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को रोक नहीं देता, तब तक बातचीत संभव नहीं है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel