[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पीएम मोदी से मिलना चाहते हैं, तो खर्च करिए सिर्फ पांच रुपये

पीएम मोदी से मिलना चाहते हैं, तो खर्च करिए सिर्फ पांच रुपये

0
पीएम मोदी से मिलना चाहते हैं, तो खर्च करिए सिर्फ पांच रुपये
इ-कॉमर्स या ट्रैवल वेबसाइटों पर आपको रेफरल कोड के जरिये मिल सकती है बड़ी डिस्काउंट
नमो ऐप पर पहले नमो मर्चेंडाइज की सेल शुरू हुई थी
यदि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते हैं, उनसे रूबरू होना चाहते हैं, तो इसके लिए अब आपको ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं है.
आपको बस प्रधानमंत्री मोदी के ‘नमो’ ऐप पर पांच रुपये डोनेट करने की जरूरत है. दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ऐप ‘नमो’ पर एक नया फीचर ‘माइक्रो डोनेशन फीचर’ डाला है. फीचर पर जाकर लोगों को भाजपा को डोनेशन देना होगा. यह डोनेशन की राशि पांच रुपये से शुरू होगी. डोनेशन की अधिकतम राशि 1000 रुपये है. पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री से बहुत कम लोग मिल पाते हैं.
इस नये प्रयोग का मकसद आम लोगों की प्रधानमंत्री से संवाद बढ़ाने का है. पीएम ज्यादा से ज्यादा आम लोगों से मिल सकें, इसलिए ऐसा किया जा रहा है. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी खाते में ज्यादा से ज्यादा फंड जुटाना चाहती है. इसके लिए पार्टी की ओर से इस तरह की मुहिम का सहारा लिया जा रहा है.
डोनेट करने के बाद मिले रेफरल कोड से 100 लोगों को जोड़ना होगा
क्या करना होगा आपको
अगर आपके फोन में नमो ऐप इंस्टॉल नहीं है, तो सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाकर इसे इंस्टॉल करें. ऐप को इंस्टॉल करने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद एक यूजर आइडी और पासवर्ड के जरिये आसानी से लॉगइन करके आप डोनेशन के अलावा प्रधानमंत्री मोदी को सीधे अपनी परेशानियां भी बता सकते हैं.
इसके बाद नमो ऐप के डोनेशन फीचर में जाकर अपने हिसाब से पांच से 1000 रुपये तक का डोनेशन दिया जा सकेगा. डोनेशन के बाद एक रेफरल कोड जेनरेट होगा. इस कोड को इ-मेल, एसएमएस या फिर व्हाट्सएप के जरिये 100 लोगों को भेजना होगा. अगर इन 100 लोगों ने रेफरल कोड का इस्तेमाल करते हुए संबंधित ऐप की मदद से डोनेशन किया, तो आपको पीएम मोदी से मिलने का मौका मिल सकता है.
400 रुपये तक चंदा देता है एक आदमी
पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति औसतन 300 से 400 रुपये चंदा देता है. हमारा अनुभव है कि अधिकतर लोग 100 रुपये देते हैं या फिर 1000 रुपये देते हैं. एक अन्य नेता ने बताया कि पीएम से मिलने वाले लोग 100 लोगों को भाजपा के लिए प्रेरित करेंगे. इससे पार्टी का जनाधार बढ़ेगा और पार्टी लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल होगी.अगर किसी के रेफरल कोड का इस्तेमाल कर कम-से-कम 10 लोगों ने डोनेशन दिया, तो नमो टी-शर्ट, कॉफी मग जैसे सामान दिये जायेंगे
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel