संविधान ‘मिटाने का षड्यंत्र करने” वालों को कभी सफल नहीं होने देंगे : राहुल

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान दिवस के मौके पर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से हमला बोला और कहा कि संविधान को ‘मिटाने का षड्यंत्र करने वालों’ को उनकी पार्टी कभी सफल नहीं होने देगी . गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ भारत का संविधान हमारे संघर्ष और […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 26, 2018 2:58 PM

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान दिवस के मौके पर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से हमला बोला और कहा कि संविधान को ‘मिटाने का षड्यंत्र करने वालों’ को उनकी पार्टी कभी सफल नहीं होने देगी . गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ भारत का संविधान हमारे संघर्ष और अस्तित्व दोनों की पहचान है.

यह हमारा दर्शन है. हमारा अभिमान है. हमारी रग-रग में इसका रंग है.” उन्होंने कहा, ‘‘ इसको मिटाने का षड्यंत्र करने वाले यह जान लें कि न तो ऐसा करने की उनकी हैसियत है, न कांग्रेस पार्टी और मैं कभी भी उन्हें ऐसा करने देंगे.” गौरतलब है कि 26 नवंबर को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है.