[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National नागर विमानन राज्य मंत्री को उड़ान के दौरान खरीदना पड़ा खाने का सामान, जानें क्या है मामला

नागर विमानन राज्य मंत्री को उड़ान के दौरान खरीदना पड़ा खाने का सामान, जानें क्या है मामला

0
नागर विमानन राज्य मंत्री को उड़ान के दौरान खरीदना पड़ा खाने का सामान, जानें क्या है मामला

नयी दिल्ली : नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा को इस सप्ताह एयर एशिया की एक उड़ान के दौरान खाने का सामान खरीदना पड़ा क्योंकि एयरलाइन ने पहले से बुक उनके दक्षिण भारतीय खाने को बदलने से इनकार कर दिया.

एयरलाइन की एक प्रवक्ता ने कहा है कि मंत्री को कंपनी की सेवाओं को लेकर कोई शिकायत नहीं रही. इस घटना के बारे में एक यात्री के ट्वीट को एक स्माइली के साथ सिन्हा ने रिट्वीट किया. यह घटना 20 नवंबर को दिल्ली-रांची की एक उड़ान में हुई.

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि मंत्री के लिए सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया गया था और चालक दल के सदस्यों को उनके उपस्थिति के बारे में जानकारी थी। बेंगलुरु से एयरलाइन की एक प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री के कार्यालय ने उनके लिए दक्षिण भारतीय खाने की बुकिंग करायी थी और एयरलाइन ने उसमें बदलाव नहीं किया.

उन्होंने कहा, “मंत्री को हमारी सेवाओं से कोई दिक्कत नहीं हुई. उन्होंने उड़ान के दौरान कुछ चीजें खरीदी भी.” इसके बाद एयर एशिया इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील भाष्करण ने भी मंत्री से बात की. उन्होंने ट्वीट कर विनम्र जवाब के लिए मंत्री को धन्यवाद दिया.

इससे पहले 20 नवंबर को एक उपयोगकर्ता ने ट्वीट कर कहा कि एयर एशिया के चालक दल के सदस्यों को नागर विमानन राज्य मंत्री को पहचानने की जरूरत है. उसने ट्वीट किया था, “आज उड़ान संख्या आई5-545 से दिल्ली से रांची पहुंचा. जयंत सिन्हा बगल की सीट पर थे.

उन्होंने कुछ खाने के लिए मांगा। ऐसे में उनसे कहा गया कि ‘आपने दक्षिण भारतीय खाना बुक किया था, जिसे अब बदला नहीं जा सकता।’ इसके बाद उन्होंने उस खाद्य पदार्थ के लिए भुगतान किया.”

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel