[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National छत्तीसगढ़ : सुकमा में बारूदी सुरंग विस्फोट में एक जवान शहीद, दो घायल

छत्तीसगढ़ : सुकमा में बारूदी सुरंग विस्फोट में एक जवान शहीद, दो घायल

0
छत्तीसगढ़ : सुकमा में बारूदी सुरंग विस्फोट में एक जवान शहीद, दो घायल

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक बारूदी सुरंग विस्फोट में एक पुलिस जवान शहीद हो गया तथा दो अन्य जवान घायल हो गये. सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भेजी और एलारमड़गु गांव के बीच रविवार को नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया.

इस घटना में डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया है तथा दो अन्य जवान घायल हो गये. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भेजी थाना क्षेत्र में डीआरजी के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था. दल जब भेजी और एलारमड़गु गांव के मध्य जंगल में था तभी नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया.

इस घटना में सहायक आरक्षक कर्राम दारा समेत तीन जवान घायल हो गये. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए अतिरिक्त पुलिस दल रवाना किया गया तथा घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दारा की मौत हो गई.

वहीं, दो अन्य जवानों को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है. राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव में सुकमा जिले में प्रथम चरण में इस महीने की 12 तारीख को मतदान हुआ था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel