नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर सके मिजोरम के मुख्यमंत्री लल थनहवला

आइजोल : मिजोरम के मुख्यमंत्री लल थनहवला सेरछिप विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने में विफल रहे. ऐसा आंदोलनकारियों के राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) को हटाये जाने की मांग को लेकर निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के सामने धरने पर बैठे रहने के कारण हुआ. मुख्यमंत्री दो सीटों से चुनाव लड़ रहे […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 7, 2018 5:04 PM

आइजोल : मिजोरम के मुख्यमंत्री लल थनहवला सेरछिप विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने में विफल रहे. ऐसा आंदोलनकारियों के राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) को हटाये जाने की मांग को लेकर निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के सामने धरने पर बैठे रहने के कारण हुआ. मुख्यमंत्री दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं.

अतिरिक्त उपायुक्त चुआहनुना ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय के आसपास की स्थिति पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने का अपना विचार बदल लिया. उपायुक्त कार्यालय में ही निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय है. चुआहनुना ने कहा कि लल थनहवला को किसी ने भी अपना नामांकन पत्र भरने से नहीं रोका. उन्होंने बताया कि यह उनका अपना फैसला था. राज्य में 28 नवंबर को चुनाव होनेवाला है.