सोनीपत में ट्रक ने कार और जीप को मारी टक्कर, 12 लोगों की मौत, 7 घायल
सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में मुडलाना गांव के पास एक ट्रक ने रविवार को एक कार और एक जीप को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई.... सोनीपत की पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा ने बताया, अब तक 12 लोगों की मौत हुई है. दुर्घटना में सात लोग घायल […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 4, 2018 8:24 PM
सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में मुडलाना गांव के पास एक ट्रक ने रविवार को एक कार और एक जीप को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई.
...
सोनीपत की पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा ने बताया, अब तक 12 लोगों की मौत हुई है. दुर्घटना में सात लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शाम करीब छह बजे गोहाना – पानीपत राजमार्ग पर हुई, जब एक ट्रक ने एक कार और एक जीप को टक्कर मार दी.
पुलिस ने बताया कि घायलों को खानपुर स्थित पीजीआई ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक दुर्घटना के फौरन बाद मौके से फरार हो गया. ट्रक को जब्त कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
