[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मोदी से मिले इटली के PM कोंटे, दोनों देश अपने संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर सहमत

मोदी से मिले इटली के PM कोंटे, दोनों देश अपने संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर सहमत

0
मोदी से मिले इटली के PM कोंटे, दोनों देश अपने संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर सहमत

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इटली के अपने समकक्ष गिउसेप कोंटे के साथ बैठक की जिसमें व्यापार, निवेश समेत विविध विषयों पर व्यापक चर्चा हुई. इटली के प्रधानमंत्री गिउसेप कोंटे मंगलवार को भारत की एक दिवसीय यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे जहां वे भारत-इटली प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के अपने समकक्ष गिउसेप कोंटे से चर्चा की. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की. कुमार ने कहा कि दोनों नेताओं ने कारोबार, निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, आतंकवाद निरोधक पहल सहित विभिन्न विषयों पर अपने सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने पर सहमति व्यक्त की. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, इटली के प्रधानमंत्री गिउसेप कोंटे का भारत में गर्मजोशी से स्वागत. मैं प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन में उनसे मुलाकात करने और साथ में सहभागिता को लेकर आशान्वित हूं.

उल्लेखनीय है कि गिउसेप कोंटे ‘भारत-इटली प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन’ के 24वें सत्र में भागीदारी कर रहे हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि भारत इटली संबंधों की 70वीं वर्षगांठ पर समारोह जारी है. उन्होंने कहा कि इटली के प्रधानमंत्री डीएसटी-सीआईआई प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन 2018 में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आये हैं. जून 2018 में पदभार ग्रहण करने के बाद इटली के प्रधानमंत्री कोंटे की यह पहली भारत यात्रा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel