ओड़िशा : पुरी में सड़क हादसे में छह की मौत

पुरी : ओड़िशा के पुरी जिले में शुक्रवार की रात कार और मोटरसाइकिल में टक्कर की घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में तीन महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है.... पुलिस ने बताया कि पुरी-भुवनेश्वर राजमार्ग पर पीपली इलाके में हुए इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपती […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 20, 2018 12:16 PM

पुरी : ओड़िशा के पुरी जिले में शुक्रवार की रात कार और मोटरसाइकिल में टक्कर की घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में तीन महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है.

पुलिस ने बताया कि पुरी-भुवनेश्वर राजमार्ग पर पीपली इलाके में हुए इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपती को टक्कर मारने के बाद कार पास के तालाब में जा गिरी.

इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दंपती की घटनास्थल पर ही मौत होगयी, जबकि कार में सवार चार लोगों को तालाब से बाहर निकाला गया, जिन्हें बाद में मृत घोषित कर दिया गया.