[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National गुवाहाटी में विस्फोट में महिला सहित चार घायल

गुवाहाटी में विस्फोट में महिला सहित चार घायल

0
गुवाहाटी में विस्फोट में महिला सहित चार घायल

गुवाहाटी : गुवाहाटी के सुकलेश्वर घाट इलाके में शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम चार लोग घायल हो गये. विस्फोट के बारे में पुलिस ने जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि विस्फोट पान बाजार इलाके में एक निर्माण सामग्री के ढेर के निकट उस समय हुआ जब एक महिला सहित चार राहगीर वहां से गुजर रहे थे.

सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर हुई घटना में ये चार लोग घायल हो गये. घटनास्थल पर मौजूद डीसीपी रंजन भुइयां ने बताया, ‘‘हमें बम विस्फोट होने की आशंका नहीं है क्योंकि कोई छर्रा नहीं मिला है और पत्थर लगने के कारण लोग घायल हुए हैं.”

उन्होंने बताया, ‘‘विस्फोट की प्रकृति से हमें इस बात पर संदेह नहीं है कि यह तोड़फोड़ या आतंकवादी गतिविधि है. यह सड़क के किनारे नाली निर्माण के लिए रखे रेत के एक ढेर में हुआ. यह बिना फटा हुआ बम हो सकता है जो आज फट गया.” उन्होंने बताया एक विशेषज्ञ बम दस्ता जल्द ही पहुंच रहा है. अधिकारी ने बताया कि चार घायलों को मामूली चोट आयी है और उन्हें एमएमसी सिविल अस्पताल में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel