J&K: कुपवाड़ा में सेना-आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2-3 आतंकी छिपे हैं इलाके में

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ गुरुवार तडके से जारी है. जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली जिसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया.... बताया जा रहा है कि दो से तीन […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 11, 2018 8:10 AM

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ गुरुवार तडके से जारी है. जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली जिसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया.

बताया जा रहा है कि दो से तीन आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं. उधर, सुरक्षा के मद्देनजर इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है.

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा